बिना सनस्क्रीन के मैं अपने चेहरे को धूप से कैसे बचा सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:46

1 खूब सारा पानी पिएं- खूबसूरत त्वचा के लिए जरूरी है कि आप दिन में कम से कम 6 से 7 ग्लास पानी पिएं. इससे आपका पेट साफ रहेगा और त्वचा टोन्ड रहेगी. इसके अलावा ऐसे फलों को खाएं, जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जैसे -खीरा, ककड़ी, कच्चा टमाटर, संतरा. इससे आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी.

2 स्किन को ठंडा करें- स्किन को टैनिंग और सनबर्न से बचाने के लिए ठंडी तासीर की चीजें खाने के साथ ही त्वचा पर उन चीजों को लगाना भी होता है, जो त्वचा को ठंडक दें. ऐलोवेरा जेल, चंदन पाउडर, नींबू और दही, कच्चा आलू के अलावा केला और गुलाब-जल को चेहरे पर लगाकर चेहरे को ठंडा बनाकर रख सकते हैं. इससे चेहरे की स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी. और सूरज की गर्मी से जलेगी नहीं.

3 गेंहू का फेसपैक लगाएं- गेहूं को धुलने के बाद पानी में भिगोकर रख दें. अगर आप इन्हें खाना चाहती हैं तो आपको 2 से 3 दिन का इंतजार करना होगा. लेकिन फेस पैक बनान के लिए आप रात को भिगोकर रखे गए गेहूं से सुबह फेस पैक बना सकती हैं. भीगे हुए गेहूं को पानी से निकालकर गुलाबजल के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट में 2 चुटकी हल्दी मिलाएं और सूखने तक इसे चेहरे पर लगा लें. उसके बाद ताजे पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info